जमुई: डुमरी चेकपोस्ट से उत्पाद विभाग ने 40.155 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, बोलेरो वाहन जब्त
Jamui, Jamui | Mar 18, 2024 समाहर्ता के निर्देश पर डुमरी चेकपोस्ट से उत्पाद विभाग ने एक बोलेरो वाहन से 40.155 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर कि पहचान बेगुसराय जिले के शिवम कुमार के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग के इस कार्रवाई से शराब तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। शराब की खेप आसनसोल से बेगुसराय ले जाई जा रही थी।