गाज़ीपुर: महाहर धाम तैयार, शिवभक्तों का होगा भव्य स्वागत! कांवड़ यात्रा से पहले डीएम-एसपी एक्शन मोड में
गाजीपुर के प्रसिद्ध महाहर धाम में कल से शुरू होने वाली पवित्र श्रावण मास कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट और एक्शन मोड में है। लाखों शिवभक्तों की आस्था के इस महापर्व को सुरक्षित, व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने महाहर धाम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ...