भदोही: अनुशासनहीनता के आरोप में एडिशनल सीएमओ को निलंबित करने का आदेश जारी
भदोही के एडिशनल सीएमओ विवेक श्रीवास्तव को अनुशासनहीनता के आरोप में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निलंबित करने का आदेश दिया है। आरोप है कि एडिशनल सीएमओ ने वीडियो बनाकर उच्चाधिकारियों पर गलत आरोप लगाए और उसमें अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने इसका वीडियो वायरल किया।