रायसेन: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: ग्राम भूसीमेटा में अवैध शराब जब्त, तीन प्रकरण दर्ज
Raisen, Raisen | Jun 10, 2026 कलेक्टर जिला रायसेन के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री दीपक अवस्थी के मार्गदर्शन में आबकारी वृत रायसेन द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। सहायक जिला आबकारी अधिकारी एवं मंडल प्रभारी श्रीमती बबीता भट्ट तथा आबकारी उपनिरीक्षक श्री शैलेन्द्र भील ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर 9 जून 2026 को शाम 6 बजे के आसपास ग्राम भूसीमेटा में दबिश दी।