शाहनगर: सीएचसी शाहनगर में अव्यवस्थाओं का विस्फोट: प्रसूता और मरीजों को न पानी, न समय पर भोजन
पन्ना जिले के शाहनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार शाम करीब 7 बजे एक प्रसूता के साथ आए परिजन ने मीडिया के सामने अस्पताल की बदहाल व्यवस्था को लेकर कई चौंकाने वाले आरोप लगाए। प्रसूता के परिजन वीरेंद्र सिंह का कहना है कि अस्पताल में पीने के पानी तक की उचित व्यवस्था नहीं है।