मंडला: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में किया रक्तदान
Mandla, Mandla | Jun 21, 2026 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने समाज के प्रति जिम्मेदारी और जनसेवा का संदेश देते हुए 12 बजे जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए नागरिकों से भी इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने की अपील की। कलेक्टर ने कहा कि रक्तदान से अनेक जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिल सकता है।