कोल: अलीगढ़ में दो स्पा सेंटरों पर पुलिस ने की छापेमारी, नेपाल और पश्चिम बंगाल की युवतियां व 5 पुरुष लिए गए कस्टडी में
Koil, Aligarh | Jan 25, 2026 अलीगढ़ की सिविल लाइन थाना पुलिस ने दो स्पा सेंटरों पर छापेमार कार्रवाई करते हुए नेपाल और पश्चिम बंगाल की 7 युवतियों व 5 पुरुषों को कस्टडी में लिया है। सीओ तृतीया शरवम कुमार ने पुलिस टीम के साथ इलाके के सेंटर पॉइंट समद रोड पर स्थित मंगलमय कॉम्प्लेक्स में अवैध रूप से संचालित दो स्पा सेंटर लग्जरी और क्लासिक पर एक साथ छापा मारा।