पिड़ावा: सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत के मामले में पिड़ावा थाना पुलिस ने दर्ज किया केस
सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत के मामले में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे पिड़ावा थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पीड़ित श्यामलाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि रविवार शाम को उसका भाई रामबाबू धारुखेड़ी से बाइक से लेकर पिड़ावा में समान लेने आया था।यहां सोयत रोड़ पर दूसरी मोटरसाइकिल चालक ने लापरवाही से उसको टक्कर मार दी।हादसे में उसकी मौत हो गई।