मनोहरथाना: कंडारी में कल्याण परिषद के कोटा विभाग सह संगठन मंत्री गुजरात भील का दौरा, ग्रामीणों ने उठाया सफाई का मुद्दा
कंडारी में राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद के कोटा विभाग सह संगठन मंत्री गुजरात सिंह भील के प्रवास के दौरान ग्रामीणों का दर्द छलक उठा।24 मई को दिल्ली के लाल किला मैदान में होने वाली जनजाति संस्कृति समागम 'गर्जना रैली' के जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने गांव की बदहाली का मुद्दा उठाया।ग्रामीणों ने गांव के मुख्य मार्गों पर गंदगी और कीचड़ का मुद्दा उठाया।