नबीनगर: नबीनगर अंचल कार्यालय में भारतमाला परियोजना अंतर्गत रैयतों की आयोजित शिविर में पहुंचे डीएम श्रीकांत शास्त्री,दिए निर्देश
नबीनगर अंचल कार्यालय में गुरुवार को भारतमाला परियोजना अंतर्गत रैयतों की शिविर आयोजित किया गया. जिसमें औरंगाबाद डीएम श्रीकांत शास्त्री पहुंचे और रैयतों के भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया. डीएम द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी भूमि रैयतों को मुआवजा में होने वाली जमीनी संबंधित समस्या को सुलभ तरीके से समाधान करें.