हज़ारीबाग: तनाव में युवक ने की आत्महत्या, परिजनों ने शव के साथ अस्पताल के पास किया सड़क जाम
हजारीबाग के शिवपुरी निवासी योगेश कुमार मंडल ने कथित तौर पर तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद परिजनों ने शव के साथ शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, छठ तालाब के पास सड़क जाम कर दिया, जिससे कई घंटों तक यातायात ठप रहा।मृतक के पिता तीतू मंडल ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उनके छोटे बेटे की हत्या हुई थी, जिसके बाद से पूरा परिवार तनाव में था।