हज़ारीबाग: हजारीबाग: बढ़ती ठंड में गरीबों को राहत, नगर निगम ने बांटे कंबल
हजारीबाग में ठंड से राहत, नगर निगम ने बांटे कंबल। हजारीबाग:हजारीबाग में बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन व नगर निगम द्वारा राहत कार्य तेज कर दिए गए हैं। नगर निगम की ओर से शहर के गरीब व असहाय लोगों के बीच लगभग 300 कंबलों का वितरण किया गया। नगर आयुक्त ने बताया कि कंबल जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं और जरूरतमंदों तक पहुंचाए जा रहे हैं।