हज़ारीबाग: खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न, अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई का निर्देश
हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गई।उपायुक्त ने सभी चेक पोस्टों को सक्रिय व प्रभावी बनाए रखने तथा नियमित छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया।