रातू: रांची नगर निगम ने जलस्रोतों से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया
Ratu, Ranchi | Jun 1, 2026 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कड़े निर्देशों पर रांची नगर निगम ने शहर के जलस्रोतों, नदी-नालों, तालाबों और डैम से अतिक्रमण व कब्जा हटाने का अभियान तेज कर दिया है। नगर निगम टीम ने पंडरा-पंचशील नगर क्षेत्र का निरीक्षण कर अवैध निर्माण और कब्जा स्थल की जांच की तथा वार्ड 23 में 23 व्यक्तियों को नोटिस थमाए गए।