सूरजगढ़: बसौनी गांव की बेटी प्रिषा ने जम्मू कश्मीर कराटे प्रीमियर लीग में जीता स्वर्ण पदक, क्षेत्र में खुशी
सूरजगढ़ा प्रखंड के बसौनी गांव की रहने वाली प्रिषा ने जम्मू कश्मीर के श्री नगर में आयोजित 8 वीं जम्मू कश्मीर कराटे प्रीमियर लीग चैंपियनशिप 2026 के 45 से 50 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है. रविवार पूर्वाह्न 9 बजे प्राप्त जानकारी के मुताविक प्रिषा कसवा पंचायत की पूर्व सरपंच स्वर्गीय द्रोपदी देवी की पौत्री है.