कटोरिया: बांका-देवघर रेल लाइन पर बियाही गांव के पास ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत
Katoria, Banka | Apr 14, 2026 बांका- देवघर रेल लाईन स्थित बियाही के निकट मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के ठाड़ी गांव निवासी सुकदेव यादव के पुत्र मंटू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा दोपहर करीब दो बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया।