बहराइच: कलेक्ट्रेट पहुंचे सपा व विश्वकर्मा महासंघ के पदाधिकारियों ने गाजीपुर में पूर्व मंत्री पर पथराव मामले में ज्ञापन सौंपा
मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे समाजवादी पार्टी एवं विश्वकर्मा महासंघ के पदाधिकारियों ने गाजीपुर में सपा के पूर्व मंत्री पर हुए पथराव मामले में नारेबाज़ी करते हुए नगर मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान मांग की गई है कि गाजीपुर में पीड़ित को मुआवजा और परिवार को सुरक्षा देने के साथ ही पूर्व मन्त्री हमला करने वाले प्रधान पर कार्यवाही की जाए।