चूरू: राजलदेसर पुलिस ने NH-11 पर नाकाबंदी की, 20 से ज्यादा वाहनों के काटे चालान
Churu, Churu | Jun 2, 2026 चूरू। राजलदेसर पुलिस ने मंगलवार को NH-11 पर सघन नाकाबंदी कर यातायात नियम तोड़ने वाले 20 से अधिक वाहनों के चालान काटे और करीब 6 हजार रुपए जुर्माना वसूला। थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में बैरिकेड लगाकर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई।