कुमारखंड: बेलारी में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले की एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की
मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड के बेलारी थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मधेपुरा के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह रविवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की।एसपी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली