भदेसर: सोनियाणा में दिनदहाड़े चोरी से सनसनी, मजदूरी पर गए परिवार के घर से चोर जेवर और नकदी लेकर फरार हुए
कालू राम सेन ने शुक्रवार शाम 4 बजे बताया कि सोनियाणा गांव में दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़िता प्यारी बाई नरेगा मजदूरी पर गई हुई थी जबकि उनका पुत्र श्यामलाल टेंट कार्य के लिए बाहर गया था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर करीब एक तोला सोने के जेवर, चांदी के आभूषण और 20 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। परिवार के सदस