बागपत: डीएम व एसपी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा-2026 के दृष्टिगत पुलिस लाइन स्थित CCTV कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
Baghpat, Bagpat | Apr 25, 2026 शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे डीएम अस्मिता लाल व एसपी सूरज कुमार राय ने उ. प्र होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा-2026 के दृष्टिगत पुलिस लाइन स्थित CCTV कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। इस दौरान परीक्षा की निगरानी व्यवस्था का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराई जा सके।