गुना नगर: ग्राम गढ़ा में खेत की रखवाली करने गए किसान की संदिग्ध मौत, पड़ोसी के कुएं में मिला शव, पुलिस जांच जारी
ग्राम गढ़ा में 35 वर्षीय किसान जगदीश सहरिया, जो गेहूं की कटी फसल की रखवाली के लिए खेत गए थे, उनका शव पड़ोसी के कुएं में मिला। परिजनों ने तलाश के दौरान कुएं में जूते और जर्दा की पुड़िया देखकर पहचान की। पुलिस ने शव का 2 अप्रैल सुबह 10 बजे जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच जारी है।