जहानाबाद: कनौदी स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास ट्रांसफार्मर में लगातार स्पार्किंग, बड़े हादसे की आशंका
जहानाबाद-गया मार्ग पर कनौदी स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप लगा बिजली ट्रांसफार्मर पिछले दो दिनों से लगातार स्पार्किंग कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर की स्थिति काफी खराब है और इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पेट्रोल पंप जैसे संवेदनशील स्थल के पास ट्रांसफार्मर में लगातार हो रही स्पार्किंग से आग लगने का खतरा बना हुआ है।