मंझनपुर: समदा में स्वास्थ्य की अलख, विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मुफ्त कैंप, गांव-गांव तक पहुंची चिकित्सा सेवा
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशांबी की ओर से प्राथमिक विद्यालय समदा, मंझनपुर में मंगलवार को लगभग 12 बजे मेडिकल हेल्थ कैंप लगाया गया। कैंप में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और निःशुल्क जांच, परामर्श व दवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया है।