कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा गुरुवार को बम्होरी सहित अन्य धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपार्जित की जा रही धान की गुणवत्ता, धान की तुलाई आदि कार्यों का जायजा लेते हुए शासन की नीति अनुसार उपार्जन करने तथा उपज के सुरक्षित भंडारण हेतु अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।