बस्ती: कुम्हिया मिश्रौलिया में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का आरोप, पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार
Basti, Basti | Mar 15, 2025 बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के कुम्हिया मिश्रौलिया निवासिनी सोनबरसा देवी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया की पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही कुछ लोगों पर मारने पीटने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि घटना की सूचना 112 को दी गई थी। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।