बस्ती: लालगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों में सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की गई जुमे की नमाज
Basti, Basti | Mar 14, 2025 लालगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों में शुक्रवार को दिन में रमजान के दूसरे जुमें की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई। मस्जिदों के बाहर भारी संख्या में लालगंज पुलिस तैनात दिखी। थानाक्षेत्र के जिभियांव खुर्द, जिभियाँव कला, कुदरहा, डिहुकपूरा सहित विभिन्न मस्जिदों में पाक माह रमजान के दूसरे जुमें की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई।