बस्ती: जिभियांव खुर्द, जिभियांव कला, कुदरहा और डिहुकपूरा सहित विभिन्न मस्जिदों में लोगों ने अदा की रमजान के दूसरे जुमे की नमाज
Basti, Basti | Mar 14, 2025 बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में रमजान के दूसरे जुमे की नमाज शांति और श्रद्धा के साथ अदा की गई। जिभियांव खुर्द, जिभियांव कला, कुदरहा और डिहुकपूरा सहित विभिन्न मस्जिदों में लोगों ने नमाज अदा की। इस दौरान मौलाना सुल्तान अहमद ने खिताब किया। होली और जुमे की नमाज एक ही दिन होने के कारण लालगंज पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही।