मंझनपुर: छोटा अड़हरा में प्रेम विवाह की रंजिश ने युवक की जान ली, परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार, फोर्स तैनात
अडहरा गांव में हुए चर्चित भारत यादव हत्याकांड ने तूल पकड़ लिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही भारत यादव का शव गांव पहुंचा, परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए परिजनों ने साफ तौर पर अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। मृतक के परिजन आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।