पचरुखी: पचरुखी थाना परिसर में सीओ ने लगाया जनता दरबार, तीन मामलों की हुई सुनवाई
पचरुखी थाना परिसर में शनिवार को अंचलाधिकारी अमित कुमार ने जनता दरबार लगाया। इस दौरान भूमि संबंधी कुल तीन मामलों की सुनवाई हुई। जिसमें एक मामले का निस्पादन किया गया। शेष दोनों मामलों में सभी पक्षों को सुनवाई हेतु अगली तिथि को बुलाया गया। मौके पर थानाध्यक्ष संजीत कुमार, अपर थानाध्यक्ष चंद्रलोक कुमार, एसआई संदीप कुमार, समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।