पचरुखी: देवपुर में महिला बैंक कर्मी पर हमला कर पट्टीदारों ने किया घायल, प्राथमिकी दर्ज
रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के देवपुर में महिला बैंक कर्मी पर उसके पट्टीदारों द्वारा हमला कर घायल कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। महिला का रघुनाथपुर रेफरल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।शुक्रवार को इस मामले में रघुनाथपुर थाना कांड संख्या 155/24 दर्ज की गई, जिसमें एक महिला समेत तीन लोगों को आरोपित किया गया है।