पचरुखी: अतरसुआ गांव के समीप लू लगने से एक अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा
सराय थाना क्षेत्र के अतरसुआ गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर मुख्य सड़क किनारे लू लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर पहुंची सराय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिवान सदर हॉस्पिटल भेज दिया। समाचार प्रेषण तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।