बदायूं: भूड़ा भदरौल गांव में खेत के विवाद में 6 लोगों ने एक परिवार के 3 सदस्यों को लाठी-डंडा मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Jun 13, 2026 बदायूं के भूड़ा भदरौल गांव में खेत के विवाद में 6 लोगों ने एक परिवार के रामनाथ पुत्र मथुरी उनकी बेटी मीरा देवी पत्नी अशोक व भारत पुत्र रामनाथ के लाठी डंडा मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायल रामनाथ, मीरा देवी और भारत का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।