चांपा: बम्हनीडीह में रिश्वत प्रकरण की जांच पूरी, एसडीएम ने रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपने की बात कही
जांजगीर-चांपा नगर पंचायत बम्हनीडीह के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) पर फोन पे के माध्यम से रिश्वत लेने के लगाए गए आरोपों की जांच अब पूरी कर ली गई है। कलेक्टर के निर्देश पर मामले की जांच कर रहे चांपा एसडीएम ने शुक्रवार को बम्हनीडीह तहसील कार्यालय में संबंधित पक्षों को तलब कर पूरे लेन-देन प्रकरण की जांच की और जल्द ही जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपने।