कुंडा: अपहरण, दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट मामले में वांछित अभियुक्त को टेण्डा सरैया मोड़ के पास से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
महेशगंज पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट मामले में वांछित अभियुक्त को टेण्डा सरैया मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम शिवांश उर्फ मोनू पाण्डेय पुत्र देशराज पाण्डेय निवासी टेण्डा थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़ है। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।