कुंडा: रजनपुर गांव में फौजी की चारदीवारी गिराने के मामले में पुलिस ने 27 लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR
हथिगवां इलाके के बेंती गांव निवासी अरून कुमारी सरोज ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया था। आरोप लगाया था कि उनके पति समय नाथ भारत तिब्बत सीमा में सेवारत है। और वह कुंडा के रजनपुर मोहल्ले में एक जमीन का बैनामा लिया था। जिस पर चारदीवारी बनाई थी, जिसे इलाके के रहने वाले दबंगों ने तोड़ दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने 27 लोगों के खिलाफ केस किया है।