कुंडा: नवाबगंज पुलिस ने वाजिदपुर व बमहौली चौराहे के पास से दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ,भेजा जेल
नवाबगंज पुलिस ने वाजिदपुर व बमहौली चौराहे के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की गई। गिरफ्तार किए गए एक अभियुक्त का नाम हिमांशु तिवारी पुत्र देश बाबू निवासी ग्राम अरखा थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली है। जबकि दूसरे अभियुक्त का नाम पुष्पेंद्र प्रजापति पुत्र नरपत प्रजापति निवासी ग्राम माधोपुर थाना ऊंचाहार है।