सरधना: दुर्वेश पुर गांव का मुख्य मार्ग दलदल और तालाब में तब्दील, MLA, SDM और प्रधान नहीं कर रहे कोई कार्रवाई, ग्रामीण दुखी
सरधना क्षेत्र के दुर्गेशपुर गांव में बदहाल सड़कों और जलभराव की समस्या लगातार विकराल रूप धारण करती जा रही है। मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति के साथ-साथ गांव के कई अन्य रास्ते भी गंदगी, कीचड़ और जलभराव की चपेट में हैं, जिससे ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ रही है।