करनैलगंज: करनैलगंज पहाड़ापुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत
करनैलगंज-पहाड़ापुर मार्ग पर सड़क हादसे में मंगलवार देर रात बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान दिनारी उसरेरिया गांव निवासी 25 वर्षीय अनिल और 19 वर्षीय मोहित के रूप में हुई है। अनिल की 4 माह पूर्व ही शादी हुई थी। हादसे की वजह अज्ञात वाहन से टक्कर मानी जा रही है, बुधवार 10 बजे थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों शवों को PM के लिए भेजा गया है।