बहरोड़: बहरोड़ में होटल-ढाबों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 13 महिलाएं व 6 युवक हिरासत में, अवैध गतिविधियों पर कसा शिकंजा
Behror, Alwar | May 5, 2026 बहरोड़ में सोमवार को देर शाम पुलिस ने होटल, ढाबों और गेस्ट हाउस पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अनैतिक गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाया। ट्रेनी आरपीएस एवं थानाधिकारी पल्लवी गुप्ता के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के तहत 13 महिलाओं और 6 पुरुषों को संदिग्ध परिस्थितियों में हिरासत में लिया गया।