रॉबर्ट्सगंज: कलेक्ट्रेट में डीएम ने विकलांग लोगों को बाइसिकल और अन्य सहायक उपकरण किए वितरित
कलेक्ट्रेटके डीएम ने दिव्यांगों को मंगलवार सुबह 11 बजे बाइसाइकिल और अन्य सहायक उपकरण वितरित किये। जनपद में निवास करने वाले दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग सहायक उपकरण योजनान्तर्गत के तहत वितरण अभियान शुरू किया गया है। इन दिव्यांगजनों के लिए यह पहल न केवल गतिशीलता और पहुंच को बढ़ावा देगी, बल्कि सशक्तिकरण और अन्य चीज़ों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। I