रॉबर्ट्सगंज: संभल की घटना के विरोध में कलेक्ट्रेट में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
कलेक्ट्रेट में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी ने मंगलवार दोपहर 2 बजे जमकर धरना प्रदर्शन और नारेबाजी की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रविकांत ने कहा कि संभल मे जिला प्रशासन की लापरवाही से हुए दंगे में चार लोगों की जान चली गई आज भी वहां दर्शन का माहौल है और लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं इस पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में की जानी चाहिए ।