रॉबर्ट्सगंज: रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने अवैध तरीके से बालू-गिट्टी के वाहनों को पास कराने वाले एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने अवैध तरीके से खनिज से भरे वाहनों को पास कराने वाले एक वांछित अभियुक्त को सोमवार दोपहर 2 बजे गिरफ्तार कर लिया,रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा सोमवार को थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 661/2024 से सम्बंधित सार्वजनिक सम्पति क्षति निवारण अधि0 में वांछित अभियुक्त अमरेश गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता नि0 डोरिया थाना रायपुर को गिरफ्तार किया।