रॉबर्ट्सगंज: ओबरा विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड चोपन के ग्राम पंचायत पनारी के अमरिनिया-चंचलिया पुल का भूमि पूजन राज्य मंत्री ने किया
ओबरा विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड चोपन के ग्राम पंचायत पनारी के अमरिनिया-चंचलिया मार्ग पर बिजूल नदी पर सेतू निर्माण हेतु उत्तर प्रदेश समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ द्वारा भूमि पूजन किया गया इस सेतु के निर्माण हो जाने से उत्तर प्रदेश व मध्यप्रदेश को सीधा जोड़ा जा सकेगा जिससे सैकड़ो गांव के विकास को नए रास्ते मिलेंगे