जमुई: बानपुर गांव में आपसी विवाद के दौरान शराब के नशे में पड़ोसी ने युवक की अंगुली काटी, युवक को सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 12, 2025 बानपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर शराब के नशे में धुत पड़ोसी ने दांत से तबरेज खान के हाथ की अंगुली काट लिया।जिससे तबरेज खान बुरी तरह घायल हो गया। उंसके बाद घटना की जानकारी ख़ैरा थाना की पुलिस को दी गई, फिर घायल को मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि 12:30 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तबरेज खान का इलाज किया जा रहा है।