जमुई: लोन रिकवर करने पहुंचे बैंक कर्मी पर महिला का आया दिल, पति को छोड़ भूतनाथ मंदिर में प्रेमी संग रचाई शादी
Jamui, Jamui | Feb 11, 2025 लोन रिकवर करने पहुंचे एक बैंक कर्मी पर महिला का दिल आ गया और पति को छोड़ प्रेमी बैंक कर्मी के साथ फरार हो गई। उंसके बाद मंगलवार की दोपहर करीब 2:00 बजे त्रिपुरारी घाट स्थित भूतनाथ मंदिर में हिन्दू रीति- रिवाज व विधि विधान के साथ शादी रचा ली। इस शादी का वीडियो भी कई इंटरनेट मीडिया पर वायरल भी होने लगा है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।