जमुई: कैंसर से बचाव के लिए कस्तूरबा विद्यालय की 09 से 14 वर्ष की बच्चियों को सदर अस्पताल में लगाया गया HPV का टीका
Jamui, Jamui | Feb 11, 2025 बेटियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (एचपीवी) का टीका लगाया जाएगा। जिसकी शुरुआत मंगलवार की दोपहर बाद करीब 3:00 बजे कस्तूरबा विद्यालय की बच्चियों को सदर अस्पताल में एचपीवी का टीका लगाकर किया गया है। इसकी विस्तारपूर्वक जानकारी सदर अस्पताल के प्रभारी डीएस डा. थनीष कुमार ने दी है।