जमुई: खेंवसर गांव में मामूली बात को लेकर पड़ोसियों ने एक व्यक्ति को पीटकर घायल किया, उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया
Jamui, Jamui | Feb 12, 2025 खेंवसर गांव में पानी का पाइप फाड़ने का झूठा आरोप लगाकर पड़ोसियों ने विमलेश यादव को पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। उंसके बाद परिजन द्वारा मंगलवार की देर रात 11:00 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है। बुधवार की सुबह 9:00 बजे घटना की जानकारी सिकंदरा थाना की पुलिस को दी गई है।