नदबई: नदबई-कुम्हेर मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत, तीन लोग गंभीर घायल होकर जिला अस्पताल में भर्ती
नदबई-कुम्हेर सड़क मार्ग पर एक बाइक आगे चल रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में एक युवक सहित दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए नदबई के राजकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया।