राहे: गुरु पूर्णिमा पर भाजपा राहे ने गुरुजनों को किया सम्मानित
Rahe, Ranchi | Jul 10, 2025 गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गुरुवार 3 बजे भारतीय जनता पार्टी राहे मंडल के पदाधिकारियों द्वारा शिक्षा के जगत में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से अलंकृत आदरणीय डॉ करम चंद अहीर तथा राम मंदिर कुबाडीह मांझीडीह के मुख्य पुरोहित रवि ठाकुर महाराज को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।